Dec 2, 2014

Gk india Latest

भारत में खनिज ** -------------------------- 1. भारत में खनिजों के सर्वेक्षण एवं विकास की जिम्मेदारी किस संस्था के पास है ? उत्तर – जीओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और भारतीय खान ब्यूरो 2. जीओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का मुख्यालय कहां है ? उत्तर – कोलकाता 3. भारतीय खान ब्यूरो का मुख्यालय कहां है ? उत्तर – नागपुर 4. देश का 75 प्रतिशत लोहा किन राज्यों से प्राप्त किया जाता है ? उत्तर – झारखंड और उड़ीसा 5. भारत में सर्वाधिक लौह अयस्क का उत्पादन कहां होता है ? उत्तर – उड़ीसा 6. मैगनीज उत्पादन में भारत का विश्व में कौन- सा स्थान है ? उत्तर – तीसरा 7. देश में सबसे ज्यादा मैंगनीज उत्पादन करने वाला राज्य कौन है ? उत्तर – उड़ीसा 8. कोयले के उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में कौन- सा है ? उत्तर – तीसरा 9. सबसे उत्तम किस्म के कोयला का क्या नाम है ? उत्तर – एंथ्रेसाइट 10. भारत में कोयले के उत्पादन में प्रथम तीन राज्य क्रमश: कौन हैं ? उत्तर – झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा । 11. भारत में तांबा के उत्पादन में प्रथम तीन राज्य क्रमश: कौन हैं ? उत्तर – मध्यप्रदेश, राजस्थान और झारखंड । 12. भारत में बॉक्साइट का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? उत्तर – उड़ीसा (कुल उत्पादन का 50 प्रतिशत) 13. अभ्रक के उत्पादन में विश्व में पहला स्थान किस देश का है ? उत्तर – भारत 14. देश में कुल सोने के उत्पादन का 98 प्रतिशत भाग कहां से प्राप्त होता है ? उत्तर – कर्नाटक 15. जस्ता के लिए कौन- सा खान प्रसिद्ध है ? उत्तर – जवार खान (राजस्थान) 16. भारत में यूरेनियम कहां पाया जाता है ? उत्तर – झारखंड (रांची, हजारीबाग,सिंहभूम) 17. यूरेनियम के उत्पादन में देश का पहला राज्य कौन है ? उत्तर – झारखंड 18. मैग्नेजाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है ? उत्तर – उत्तराखंड (68 प्रतिशत भंडार) 19. विश्व का सबसे बड़ा थोरियम निर्माता देश कौन-सा है ? उत्तर – भारत {राजस्थान के पाली, भीलवाड़ा में प्रचूर मात्रा में थोरियम पाया जाता है} 20. क्रोमाइट के उत्पादन में पहला स्थान किस राज्य का है ? उत्तर – उड़ीसा (क्रोमाइट का उत्पादन झारखंड में भी होता है) 21. टंगस्टन का भंडार कहां ज्यादा है ? उत्तर – देगाना (राजस्थान) 22. हीरे की खान देश में कहां है ? उत्तर – पन्ना (मध्यप्रदेश) 23. लिग्नाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है ? उत्तर – तमिलनाड